मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के खुदरा शराब विक्रेताओं के खिलाफ ईडी जांच पर लगाई रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के खुदरा शराब विक्रेताओं के खिलाफ ईडी जांच पर लगाई रोक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार के शराब ठेकों पर ईडी की जांच पर रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि ईडी सारी हदें पार कर रही है। वो किसी निगम पर छापा कैसे मार सकती है। आप देश में संघीय ढांचे का उल्लंघन कर रहे हैं।इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज कर चुका है। मद्रास हाई कोर्ट ने 23 अप्रैल को तमिलनाडु राज्य विपणन निगम की याचिका खारिज करते हुए ईडी की कार्रवाई पर मुहर लगा दी थी। मद्रास हाई कोर्ट के इसी आदेश को तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।ईडी ने 6 और 8 मार्च को खुदरा ठेकों पर छापे मारे थे। तमिलनाडु सरकार का कहना था कि ईडी ने उसके अधिकारियों को प्रताड़ित किया और छापे के दौरान घंटों हिरासत में रखा। तमिलनाडु सरकार का कहना था कि राजनीतिक दुर्भावना की वजह से ईडी के छापे मारे गए। राज्य सरकार का कहना था कि ईडी को छापे मारने के पहले राज्य सरकार की अनुमति लेनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें