मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

सुपौल में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 24 से अधिक यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुपौल में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 24 से अधिक यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

सुपौल। जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर एनएच-27 किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 24 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बस पटना से उदाकिशुनगंज जा रही थी। घटना निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही स्थित हर्ष पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 4 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया गया, जहां 14 घायलों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया। अस्पताल प्रबंधक मुकेश कुमार की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार दिया।ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आलोक राज ने बताया कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए 8 लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि बस आगे बढ़ रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक चालक भी वाहन में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।निर्मली थाना अध्यक्ष सियार मंडल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को बहाल कर दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें