रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया समन

रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया समन
रांची: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सशरीर उपस्थित होने के लिए मंगलवार को समन जारी किया है। लोकसभा चुनाव की वजह से मामले की अगली सुनवाई 11 जून को होगी। राहुल गांधी की ओर से पूर्व में एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक बार फिर राहुल गांधी को समन जारी किया है। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता नवीन झा के अधिवक्ता बिनोद कुमार साहू और अमरदीप साहू ने पैरवी की। यह जानकारी अधिवक्ता विनोद कुमार साहू ने दी।





