मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

सुमौती नदी में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण, । जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित बखरी

पंचायत के वार्ड नंबर 13 में सुमौती नदी में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

हो गई। घटना सोमवार शाम की है। मृतकों की पहचान बखरी निवासी राजू साह की

पुत्री सोनी कुमारी (10) व पुत्र संजीत कुमार (08) के रूप में हुई है।

मिली

जानकारी के मुताबिक राजू साह के दोनों बच्चे सुमौती नदी के किनारे खेलने

गए थे। खेलने के बाद दोनों नदी में स्नान करने उतर गये, जहां दोनों गहरे

पानी में चले गये और डूबने लगे। दोनों को डूबते देख साथ गए बच्चों के शोर

मचाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और आनन-फानन में स्थानीय

पीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मोतिहारी रेफर कर दिया। यहां इलाज के

दौरान दोनों की मौत हो गई।

कल्याणपुर थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार

ने बताया कि सूचना के बाद दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए

भेजकर घटना की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें