छत्तीसगढ़ के सुकमा में 4 हार्डकोर इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा/रायपुर,। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीस लाख के चार हार्डकोर
इनामी नक्सलियों ने जिला पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के सामने मंगलवार को
समर्पण किया है। इन नक्सलियों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष हैं।
पुलिस
अधीक्षक ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों में एक कंपनी नंबर 10 में
डिप्टी कमांडर कैलाश उर्फ कवासी देवा पर 8 लाख का इनाम घोषित है। इनके साथ
ही 5-5 लाख के दो नक्सली व एक दो लाख के इनामी नक्सलियों ने समर्पण किया
है। उन्होंने बताया कि यह नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।





