मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

सुकेश ने केजरीवाल के लिए लिखा पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । 200 करोड़ रुपेय की ठगी के मामले में तिहाड़

जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर ने एक बार मुख्यमंत्री केजरीवाल के नाम पत्र

लिखा है। यह सुकेश की ओर से लिखा गया 10वां पत्र है।

पत्र

की शुरुआत में उसने लिखा है ‘डियर केजरीवाल जी पिछले कुछ दिनों से आपका

ड्रामा देख रहा हूं और इस ड्रामे में आपका जो परफॉर्मेंस है वह ऑस्कर जीतने

वाला है। सुकेश ने लिखा कि मुझे एक कविता याद आती है जब मैं प्ले स्कूल

में था, बस उसमें थोड़ा सा अब ट्विस्ट आ गया है।’

केजरीवाल केजरीवाल यश पापा

ईटिंग शुगर नो पापा

टेलिंग लाइज नो पापा

फूलिंग पीपल नो पापा

डाइट चार्ट एक्सपोज्ड, हा हा हा।

आगे

उसने लिखा है केजरीवाल आप पूरी तरह से तिहाड़ क्लब में एंजॉय कर रहे हैं

और आपको सारी सुविधा मिली हुई है। बस आप और आपके साथी खासतौर पर जेल

प्रशासन से मिलकर ड्रामा कर रहे हैं, ताकि लोगों की सहानुभूति आपको मिल

सके। संजय सिंह कहते हैं कि आप के साथ जेल में आतंकवादी की तरह व्यवहार

किया जा रहा है जबकि संजय तिहाड़ क्लब में शामिल थे। वह भी पूरी तरह से

यहां रहने का मजा उठा रहे थे। तब उन्होंने कभी ऐसी कोई शिकायत नहीं की।

इससे यह साबित होता है कि उन्हें अच्छे तरीके से रखा गया है। यही सब

सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ हो रहा है, जो लगातार तिहाड़ क्लब में

लग्जरी लाइफ जी रहे हैं।

सुकेश ने पत्र में आगे लिखा है कि

केजरीवाल आपका यह ड्रामा लोगों को और अधिक बेवकूफ नहीं बना सकता, अब लोग

आपकी सच्चाई जानने लगे हैं। आपको जितना लोगों को बेवकूफ बनाना था, आपने बना

लिया लेकिन अब सच्चाई बाहर आने लगी है। आपको इसका जवाब 4 जून को मिल जाएगा

कि कैसे कट्टर करप्ट पार्टी को लोग इग्नोर कर रहे।

पत्र

में अंतिम में सुकेश चंद्र ने लिखा कि आप यह सब ड्रामा बंद कर दें, क्योंकि

पूरी दुनिया जानती है कि जेल प्रशासन पूरी तरह आपके कंट्रोल में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें