मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

डोंगा पूजा के साथ सुगौली बाॅयोफ्यूल इकाई में गन्ना पेराई हुआ शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डोंगा पूजा के साथ सुगौली बाॅयोफ्यूल इकाई में गन्ना पेराई हुआ शुरू

पूर्वी चंपारण।जिले का एकमात्र गन्ना मिल एचपीसीएल बॉयोफ्यूल्स लिमिटेड, इकाई सुगौली का गन्ना पेराई सत्र 2024-25 का शुभारम्भ सोमवार को डोंगा पूजा कर किया गया।गन्ना पेराई सत्र का शुभारम्भ जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।इसके पूर्व इकाई के उप महाप्रबंधक (गन्ना) शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने सभी यंत्रों, तौल सेतुओं, गन्ना लाये हुए किसान, गाडीवान एवं बैलों का पूजन किया।मौके पर सुगौली प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नूतन किरण, अंचलाधिकारी कुन्दन कुमार सहित स्थानीय एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी,एचपीसीएल बॉयोफ्यूल्स लिमिटेड के मुख्य वित्त अधिकारी प्रकाश कुमार, महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित, उप महाप्रबंधक (अभियंत्रण) योगेन्द्र बहादुर सिंह, उप महाप्रबंधक (उत्पादन) रमेश शुक्ला, गन्ना प्रबंधक संजीव कुमार एवं हरीशचन्द श्रीवास्तव सहित सुगौली इकाई के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।इसके साथ ही गन्ना उत्पादक किसानों में अनिल दूबे, नागेन्द्र सिंह,विजय कुमार नायक, राम गोपाल खण्डेलवाल, धर्मेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र यादव, मो असहाब सहित सैकडों की संख्या में किसान उपस्थित रहें। सुगौली इकाई के महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित ने बताया कि पेराई सत्र 2024-25 के दौरान 50 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है जिसे लगभग 150 दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा।पेराई सत्र का शुभारंभ नवम्बर माह में प्रारम्भ होने से किसानों में हर्ष का माहौल है,क्योकि उनको अपना खूँटी गन्ना काटकर मिल में आपूर्ति करने से समय पर खेत खाली होगा जिससे किसानो को अगामी रब्बी फसल जैसे आलु, दलहन, तिलहन व गेहूँ जैसे फसलों की खेती करने का मौका मिलेगा।महाप्रबंधक ने बताया कि सही तौल और समय पर भुगतान देने की परम्परा गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी अनवरत जारी रहेगी साथ ही उन्होने किसानों से अपील करते कहा कि अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना की खेती करे। क्योकि सुगौली इकाई के क्षेत्र में कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ के कारण किसानों की अन्य फसलें बर्बाद हो जाती है। मौसम के प्रतिकूल तेवर को गन्ना की फसल सह लेती है इसलिए किसानों को अन्य फसलों की खेती करने की जोखिम से बचते हुए गन्ना की खेती करनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें