मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

लालू यादव की टिप्पणी पर भाजपा का वार, कहा- मुस्लिम आरक्षण का जिन्न चिराग से आया बाहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । आरक्षण को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की

टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि चुनाव

के वक्त मुस्लिम आरक्षण का जिन्न चिराग से बाहर आ गया है।

मंगलवार

को राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इस पर मीडिया से

बातचीत में कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने जो आशंकाएं व्यक्त की

थीं, वे अब पूरी तरह सच साबित हो रही हैं। मुस्लिम आरक्षण का जिन्न इंडी

गठबंधन के चिराग से बाहर आ गया है, जिसका असर दक्षिण से लेकर गंगा के

मैदानी इलाकों तक आसमान में दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि लालू

प्रसाद यादव द्वारा दिये गए बयान में गौर करने वाली बात ये है कि जब उनसे

मुस्लिम समुदाय के बारे में सबसे गंभीर बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि

हां, मुसलमानों को मिलना चाहिए, आरक्षण 'पूरा का पूरा।' इससे साफ हो गया कि

वे एससी, एसटी और ओबीसी का हिस्सा छीनकर मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देना

चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मतदान करने के बाद मीडिया

ने लालू प्रसाद यादव से पूछा कि क्या कांग्रेस और इंडी गठबंधन ओबीसी का

आरक्षण लेकर मुसलमानों को आरक्षण दे रहे हैं तो लालू ने कहा कि रिजर्वेशन

तो मिलना चाहिए। मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें