मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

कौतुहल:एकाएक फटी धरती जमीन के नीचे समाहित हो गयी गाय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के अरेराज प्रखंड क्षेत्र में एक वाक्या कौतुहल का विषय बना हुआ है।जहां एकाएक धरती फट गई और वहां बंधी गाय गड्डा में समाहित हो गयी।इस बात की जानकारी मिलते ही उक्त वाक्या को देखने बड़ी संख्या में लोगो भीड़ उमड़ पड़ी। घटना अरेराज प्रखंड अंतर्गत मुंडा पंचायत के झखरा गांव में अवध सिंह के दरवाजे के सामने की है। जहां मंगलवार को आम के पेड़ के पास समतल भूमि में 14-15 फीट के वृत्त में मिट्टी करीब 15 फीट के आसपास नीचे धंस गयी। जिसमें दब कर अवध सिंह की एक गाय की मौत हो गई है। उसके बाद वहां अपरातफरी मच गई।लोगों ने गाय को निकालने का प्रयास किया,तो गाय निकालने का प्रयास करने वाले लोग ही उसमे धंसने लगे। अंतत: लोगो का प्रयास विफल हो गया।स्थानीय जन प्रतिनिधियो ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन और पुरातात्विक विभाग को दी है।हालांकि अब तक कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचा है।फिलहाल क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें