मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

तालाब से मिली डूबी कार, 39 दिन से लापता दो दोस्तों के शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तालाब से मिली डूबी कार, 39 दिन से लापता दो दोस्तों के शव बरामद

टाेंक। जिले के दूनी थाना क्षेत्र में सोमवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। आवां कस्बे के बूंदी रोड स्थित रामसागर तालाब में डूबी कार से दो दोस्तों के शव बरामद किए गए। दोनों युवक पिछले 39 दिनों से लापता थे।ग्रामीणों को तालाब में कार की छत नजर आई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले ट्रैक्टर से कार को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर बाद कार को बाहर निकाला गया। कार की पिछली सीट पर दोनों शव पड़े मिले।देवली डीएसपी रामसिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र के रेण निवासी रमेश (43) पुत्र जगन्नाथ गुर्जर और महावीर (40) पुत्र सेवा गुर्जर के रूप में हुई है। दोनों आठ जनवरी से कार सहित लापता थे। कार के नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई, जिन्होंने शवों की पहचान की। शवों की हालत अत्यंत खराब थी। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शरीर की चमड़ी तक गल चुकी थी।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि संभवत: रास्ता भटकने के दौरान कार तालाब में गिर गई। कार पानी में डूबने के बाद दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। दोनों के शव कार की पिछली सीट पर मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मृतक रमेश के जीजा सीताराम ने बताया कि आठ जनवरी को दोनों देवली तहसील क्षेत्र के गांवड़ी गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में वे उनके घर रुके और सर्दी अधिक होने की बात कहकर उनकी स्विफ्ट डिजायर कार ले गए। उन्होंने कहा था कि अगले दिन कार वापस कर देंगे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। नौ जनवरी को परिजनों ने दबलाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी। पुलिस और परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रमेश दो बहनों में इकलौता भाई था।फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें