मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं। देर रात यह विवाद पत्थरबाजी और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। आरोप है कि खान सर के संस्थान पर हमला किया गया, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रों का कहना है कि इस विवाद के कारण हमारी पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है।

एक छात्र ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सबसे जरूरी बात यह है कि शिक्षण संस्थानों पर कभी भी हमला नहीं होना चाहिए। असल में, किसी पर भी इस तरह का हमला नहीं होना चाहिए, लेकिन किसी शिक्षण संस्थान पर हमला विशेष रूप से नुकसानदायक होता है, क्योंकि इससे पूरे बिहार राज्य की छवि खराब होती है।

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में हर रोज प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ऐसे में यहां विवाद के कारण कोचिंग बंद हो चुकी है, जो हमारे जैसे अनेक छात्रों के लिए बड़ा नुकसान है। अभी कितने दिन कोचिंग बंद रहेगी, इसका भी अंदाजा नहीं है।

एक अन्य छात्र ने कहा, "घटना करीब 10 बजकर 15-20 मिनट के आसपास हुई, क्योंकि हम 10 बजे यहां से निकल चुके थे। 10 बजे के 5-10 मिनट में हम लाइब्रेरी में जाते हैं, तो हम लाइब्रेरी से यहां से निकल चुके थे। उसके बाद जब हम रूम पर गए तो हम थोड़ा छत पर गए और पापा से बात कर रहे थे। उसी दौरान करीब 10 बजकर 20 मिनट पर गोली चलने की आवाज आई।

छात्र ने कहा कि देर रात सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ है। यहां गोलियां चलने और पत्थरबाजी होने की सूचना मिली थी।

इस विवाद पर पटना के एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने कहा, "यहां मारपीट की घटना हुई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

एक गार्ड घायल हुआ है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत होता है, लेकिन जांच अभी जारी है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें