मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुरः जीएस और नवयुग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जबलपुर । जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप सेल द्वारा सोमवार को

जी एस कॉमर्स कॉलेज एवं नवयुग कॉलेज के निर्वाचन साक्षरता क्लब के सहयोग से

सिविल लाइन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में दोनों

कॉलेज के छात्र-छात्रायें शामिल रहे।

लोकसभा

चुनाव में वोटर टर्न आउट बढाने के उद्देश्य को लेकर यह रैली नवयुग

महाविद्यालय से प्रारंभ हुई और इलाहाबाद बैंक चौराहा होते हुये वापस नवयुग

महाविद्यालय में ही इसका समापन हुआ। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं द्वारा

मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने जोर-शोर से लगाये गये "हम मतदाता

जिम्मेदार, डालें वोट सभी नर-नार" और "लोकतंत्र का यह आधार, वोट ना हो कोई

बेकार" जैसे नारों से आसमान गूँज उठा।

दोनों

कॉलेज के छात्र-छात्राओं को रैली के समापन पर जिला स्वीप समन्वयक डॉ.

प्रमोद श्रीवास्तव एवं जिला यूथ समन्वयक डॉ अरुण शुक्ला ने लोकसभा चुनाव

में अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर जी एस कॉलेज के

प्राचार्य डॉ. सुनील पाहवा एवं नवयुग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय

तिवारी तथा दोनों कॉलेज के प्रध्यापक मौजूद रहे। रैली के सफल आयोजन में

जिला निर्वाचन कार्यालय की स्वीप शाखा से शैलजा सुल्लेरे, डॉ एम के

रिछारिया, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ एस के व्यास, सुनील देशपांडे, डॉ

नीरज केसरवानी, डॉ अनुराग उपाध्याय तथा ईएलसी नोडल ऑफिसर प्रवीण सिंह का

विशेष सहयोग रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें