मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

विले पार्ले में हिट एंड रन से छात्रा घायल, अज्ञात वाहन चालक पर केस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विले पार्ले में हिट एंड रन से छात्रा घायल, अज्ञात वाहन चालक पर केस

मुंबई। मुंबई के विले पार्ले इलाके में हिट एंड रन की घटना में एक छात्रा घायल हो गई। छात्रा को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारी और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना विले पार्ले इलाके में स्थित मीठीबाई कॉलेज के पास एनएस रोड नंबर 1 पर हुई। सीसीटीवी में छात्रा को रास्ता पार करते हुए देखा गया। जैसे ही वह सड़क के दूसरी ओर पहुंचने वाली थी, एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लड़की सड़क पर गिर गई।

इस दौरान, स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। छात्रा को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

हालांकि, टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार रफू-चक्कर हो चुका था। बताया गया कि मौके पर मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल सवार को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह हादसे के बाद घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा।

बाद में हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई।

फिलहाल, मुंबई की जुहू पुलिस स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है। मोटरसाइकिल की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

इससे पहले, महाराष्ट्र के दौंड में 25 वर्षीय महिला पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियांका उमेश गायकवाड़ नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों में विशाल प्रकाश जाधव और ऋषी अशोक डोके शामिल हैं।

घटना 19 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे की है।

पीड़िता अपने बच्चे और एक सहेली के साथ स्कूटी से जा रही थी, तभी आरोपी मोटरसाइकिल पर उनका पीछा करते हुए आए। वे महिला को डिफेंस कॉलोनी के एक सुनसान स्थान पर ले गए। इसके बाद आरोपी ऋषी डोके ने महिला को जबरदस्ती पकड़कर उसका मुंह दबाने का प्रयास किया।

उसी दौरान आरोपी विशाल जाधव ने चाकू निकालकर महिला के गले पर वार किया। इस हमले में महिला के गले पर गंभीर चोट आई।

महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद कुछ युवक मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस भी वहां आती दिखी, जिससे दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिला ने पुलिस से मदद मांगी।

स्थानीय लोगों की सहायता से उसे पहले महालक्ष्मी अस्पताल और बाद में पिरामिड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें