जांजगीर : 12 वीं फेल छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जांजगीर-चांपा,। जांजगीर-चांपा में एक बार फिर 12वीं की एक छात्रा ने
आत्महत्या कर ली है। जहां 12वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने
अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कर
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पामगढ़ पुलिस से प्राप्त
जानकारी के मुताबिक जाजंगगीर चांपा के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम सेंदरी में आज
शुक्रवार सुबह 6 बजे कुमारी निशा मानिकपुरी (18वर्ष) ने घर के पंखे में
दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या की है । बताया गया कि लड़की परीक्षा में
दो विषयों में फेल हो गई थी, जिसकी वजह से वह परेशान थी। परिजनों की सूचना
पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे
की जांच कार्रवाई में जुटी है।





