देश में इंडिया महागठबंधन सबसे मजबूत गठबंधन : तेजस्वी -आजमनगर में तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी ने चुनावी सभा को किया संबोधित

देश में इंडिया महागठबंधन सबसे मजबूत गठबंधन : तेजस्वी
-आजमनगर में तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी ने चुनावी सभा को किया संबोधित
कटिहार। प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश साहनी ने संयुक्त रूप से आजमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित फुटबाँल मैदान में चुनावी सभा का संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता काँग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष आले रसूल ने किया।सभा को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी भाजपा के सामने झुक नहीं सकता है। जबकि भाजपा के कई दिग्गज नेता उन्हें कई बार झुकने का प्रयास किया। लालू जी अपने विचारधारा से कभी नहीं झुके ना कभी डरे ।मैं भी उनका बेटा हूं। मैं भी अपने विचारधारा पर डटे रहते है। मैं भी कभी नहीं झुका नहीं। कभी झुकूंगा भी नहीं।जबकि मुझे भी कई बार सीबीआई,ईडी का डर दिखाने का प्रयास किया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी ने भाजपा को ललकारने का काम करते हैं। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा कि देश में इंडिया महागठबंधन मजबूत गठबंधन है। इंडिया गठबंधन ने गरीब दलित, शोषित, पीड़ित को के लिए न्याय दिलाने का काम करती है।इन्होंने कहा कि मोदी जी बार-बार कहते हैं कि अच्छे दिन आएंगे?लेकिन अभी तक अच्छे दिन नहीं आए। मोदी जी यह भी कहते हैं कि किसानों की आय दुगुनी कर देंगे, लेकिन आज तक नहीं किया गया। मोदी जी झूठ बोलने के फैक्टरी, डिस्ट्रीब्यूटर, होलसेलर है। मोदी जी बहुत बड़े कलाकार हैं। इंडिया गठबंधन के कटिहार के प्रत्याशी तारिक अनवर को भारी मतों से विजय बनाने के लिए आह्वान किया।तेजस्वी ने कहा कि यह इलाका गरीब का इलाका माना जाता है। जब तक सीमांचल का विकास नहीं होगा, तब तक राज्य का विकास नहीं होगा। तेजस्वी ने कहा कि हमारे चाचा पलट गए। बीजेपी वालों ने उन्हें हाईजैक कर लिया है। सभा को संबोधित करते हुये वीआईपी के संस्थापक सह सन आँफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि संविधान खतरे में है।कुछ लोग संविधान को बदलने की साजिश कर रहे हैं।जिनके साजिश को सफल नहीं होने देना है।प्रधानमंत्री अलग-अलग चश्मा से लोगों को अलग-अलग तरह से देखते हैं। जबकि देश के प्रधानमंत्री हैं। सबको एक नजर से देखनी चाहिए, लेकिन ऐसा वह नहीं कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री गरीब पिछड़ा के विरोधी हैं। बिहार से बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। पलायन को रोकने की दिशा में मोदी सरकार के द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है। मोदी सरकार केवल अंबानी और अडानी की सरकार चला रहे हैं। अब जरूरत है,इन्हें बदलने की।आपस में एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तारीख अनवर को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।





