मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

तेज हवा से एनसीआर की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार, येलो जोन में पहुंचे अधिकतर इलाके

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेज हवा से एनसीआर की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार, येलो जोन में पहुंचे अधिकतर इलाके

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बीते 24 घंटों के दौरान चली तेज हवाओं का असर साफ तौर पर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर घटा है और कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) यलो जोन यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गया है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर के लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र अब यलो जोन में दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। गाजियाबाद में यूपीपीसीबी के चारों सक्रिय स्टेशनों के आंकड़ों के मुताबिक, इंदिरापुरम में 202, लोनी में 247, संजय नगर में 167 और वसुंधरा में 192 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलीपुर - 196, आनंद विहार - 284, अशोक विहार - 192, आया नगर - 163, बवाना - 213, बुराड़ी क्रॉसिंग - 178, चांदनी चौक - 203, सीआरआरआई मथुरा रोड - 174, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज - 169 और डीटीयू - 145 एक्यूआई दर्ज किया गया। इनमें अधिकांश इलाके 150 से 200 के बीच दर्ज किए गए, जो यलो जोन की श्रेणी में आते हैं।

हालांकि आनंद विहार में एक्यूआई 284 के साथ स्थिति अपेक्षाकृत खराब बनी हुई है।

नोएडा में भी सुधार देखने को मिला है। सेक्टर-62 में 146, सेक्टर-1 में 139 और सेक्टर-116 में 151 एक्यूआई दर्ज किया गया है। यहां भी अधिकांश क्षेत्र मध्यम श्रेणी में हैं, जिससे निवासियों को राहत महसूस हो रही है।

मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 27 फरवरी से 1 मार्च तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध (मिस्ट) की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने पूरे सप्ताह किसी बड़े बदलाव या चेतावनी से इनकार किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि तेज हवाओं के कारण प्रदूषक कणों का फैलाव हुआ, जिससे वायु गुणवत्ता में अस्थायी सुधार आया है। यदि हवाओं की गति बनी रहती है तो आने वाले दिनों में भी स्थिति संतुलित रह सकती है। हालांकि, नागरिकों को अभी भी सतर्क रहने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें