मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में आज भी बारिश स्ट्रॉन्ग सिस्टम, इंदौर, ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्‍यप्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश का

स्ट्रॉन्ग सिस्टम बुधवार को भी एक्टिव है। राजधानी भोपाल में सुबह से

रिमझिम बारिश हो रही है। आज इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभाग समेत प्रदेश के 20

जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट है। लगातार हो रही बारिश से मध्यप्रदेश

की नदियां, बांध और तालाबों में पानी का लेवल भी बढ़ गया है। 24 घंटे में

इंदिरा सागर, तिघरा, तवा, बरगी जैसे बड़े डैम में 3 से 6 फीट तक पानी बढ़ा

है। बैतूल के सतपुड़ा, मंडला में नैनपुर के थावर और श्योपुर के डैम के गेट

खोलना पड़े हैं। प्रदेश में अब तक एवरेज 13.8 इंच बारिश हो चुकी है।

मौसम

विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन अभी प्रदेश में एक्टिव है। लो प्रेशर

एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदल गया है। मानसून ट्रफ लाइन भी यहीं से

गुजर रही है। राजस्थान, उत्तरप्रदेश के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम

है। मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम,

ग्वालियर-चंबल संभाग में एवरेज से 5 प्रतिशत ज्यादा पानी गिर चुका है।

पूर्वी हिस्से- रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग में 10 प्रतिशत कम बारिश

हुई है। 48 घंटे के दौरान पूर्वी हिस्से में ज्यादा पानी गिरा है। इस वजह

से ओवरऑल बारिश का आंकड़ा भी बढ़ गया।

मौसम विभाग का कहना है कि 25

जुलाई से सिस्टम कमजोर होगा। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होती

रहेगी। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 28 जुलाई से फिर से तेज बारिश शुरू

होगी। 29 और 30 जुलाई को उत्तरी हिस्से में तेज बारिश होने का अनुमान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें