मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 78 हजार पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 78 हजार पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को मजबूती के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 650.22 अंक या 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,152.34 और निफ्टी 199.95 अंक या 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,375.65 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा आईटी शेयरों से मिला रहा था। सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज भी हरे निशान में थे।

निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी एनर्जी लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, बीईएल, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, इटरनल और बजाज फाइनेंस गेनर्स थे।

इंडिगो, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एमएंडएम और एनटीपीसी लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिलेजुले बंद हुए थे।

डाओ जोन्स 1.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ था।

बाजार के जानकारों ने कहा कि दक्षिण कोरियाई बाजारों में कमजोरी और चिप से जुड़े शेयरों में कमजोरी के कारण भारतीय बाजार का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।

इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की बिकवाली में कमी से भी बाजार को सहारा मिला है। लेकिन यह तेजी तब तक स्थायी नहीं रहेगी जब तक इसे बुनियादी कारकों का समर्थन न मिले।

कच्चे तेल की कीमतों का युद्ध-पूर्व के स्तर पर आ जाना अर्थव्यवस्था और बाजार के लिए सबसे मजबूत सकारात्मक कारक बना हुआ है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 311.82 करोड़ रुपए की इक्विटी में बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,784.40 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें