मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार मतदान में जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: डीजीपी विनय कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार मतदान में जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: डीजीपी विनय कुमार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी नजर आ रही है और सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त है कि आम लोग भी इसको महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, "हर बूथ, हर क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। जमीन से लेकर आसमान और साइबर स्पेस तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हमारी डिजिटल साइबर सेल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल 24 घंटे सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर किसी तरह की ट्रोलिंग या अफवाह फैलाने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।"

डीजीपी ने बताया कि अब सुरक्षा का दायरा केवल भौतिक सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डिजिटल दुनिया तक बढ़ा दिया गया है। हम साइबर पेट्रोलिंग कर रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति या संगठन चुनाव के दौरान गलत सूचना फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करे।

विनय कुमार ने यह भी बताया कि राज्य भर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पूरा बिहार पहले से ही अलर्ट पर था, लेकिन अब हमने निगरानी और बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर की मदद से हर संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति की जांच की जा रही है।"

डीजीपी ने कहा कि वे खुद पटना मेट्रो स्टेशन पर गए थे। वहां भी पूरी तरह चौकसी बढ़ा दी गई है। हर जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं और लगातार जांच की जा रही है।

विनय कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस न केवल सुरक्षा दे रही है, बल्कि नागरिकों से संवाद भी बनाए रख रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें