मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

मानसून की जोरदार दस्तक, राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मानसून की जोरदार दस्तक, राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 5 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर बना रहेगा।

बीते 24 घंटे के दौरान सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, बूंदी, कोटा और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। कई स्थानों पर एक से दो इंच तक वर्षा हुई। वहीं कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से गर्मी बढ़ गई है। जैसलमेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ वर्तमान में जैसलमेर, कोटा और रायसेन होते हुए छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डीप डिप्रेशन सिस्टम से होकर गुजर रही है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से राजस्थान में 5 से 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा अजमेर जिले के सरवाड़ में 45 मिलीमीटर हुई। इसके अलावा प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 23 मिमी, पीपलखूंट में 18 मिमी, झुंझुनूं के खेतड़ी में 18 मिमी, कोटा के सांगोद में 20 मिमी, डिगोद में 10 मिमी, सीकर के खंडेला में 27 मिमी, रींगस में 29 मिमी और नीमकाथाना में 34 मिमी पानी बरसा।

उधर, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर भी बरकरार रहा। गुरुवार को जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बाड़मेर में 40.1, बीकानेर में 39.6, फलोदी में 38.8, चूरू में 38.2, श्रीगंगानगर में 37 और जोधपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें