मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गापूजा पर जिला प्रशासन ने किये सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दुर्गापूजा पर जिला प्रशासन ने किये सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

पूर्वी चंपारण। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर लिया है,ताकि जिलेवासी आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व को मना सके। डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त बैठक के उपरांत पर्व पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिले के चिन्हित 814 स्थानो पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की है। इसके साथ ही प्रखंड,अनुमंडल व जिला स्तर पर शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी संदर्भित क्षेत्रों में व्यवस्था को सदृढ बनाने को लेकर सभी आवश्यक पहल की गयी है।डीएम ने बताया है,कि इस साल जिले में कुल 819 अस्थाई एवं 118 स्थाई जगहो पर देवी प्रतिमा का पूजन की जा रही है।जिसमे मोतिहारी सदर में 200 अस्थाई एवं 18 स्थाई, चकिया में 180 अस्थाई तथा 15 स्थाई पकड़ीदयाल में 135 अस्थाई तथा 07 स्थाई,सिकरहना में 99 अस्थाई तथा 07 स्थाई, रक्सौल अनुमंडल में 121 अस्थाई तथा 9 स्थाई एवं अरेराज अनुमंडल में 84 अस्थाई एवं 62 स्थाई स्थापित मूर्तियां का पूजन हो रहा है।सभी पूजा समिति को यह निर्देश दिया गया है,कि किसी भी हालत में पूजा में डीजे का प्रयोग न करे।पंडाल के पास आतिशबाजी न करे।प्रतिनियुक्त पुलिस बल के साथ सहयोग कर भीड़ को नियंत्रित रखे।वही एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है,कि जिला से लेकर अनुमंडल स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम(क्यूआरटी) गठित की गई है।पूरी स्थिति पर नजर रखने के लिए साढे चार हजार से अधिक पुलिस कर्मियो की तैनाती की गयी है।इसके साथ ही सादे लिबास में महिला व पुरूषो बलो को भी लगाया गया है।साथ साथ पूजा पंडालो की निगरानी सीसीटीवी कैमरो से भी की जा रही है।सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखी जा रही है।उल्लेखनीय है,कि जिले के मोतिहारी सदर अनुमंडल में कुल 222 चिन्हित स्थानो पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये गये है,वही सिकरहना में 112 ,पकड़ीदयाल में 91, अरेराज में 95 ,चकिया में 163 व रक्सौल अनुमंडल 131 जो सभी स्थितियो पर नजर रखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहेगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें