मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची,

18 जनवरी । अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण

प्रतिष्ठा समारोह को लेकर झारखंड में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

हैं। इस दिन राज्य के भी मंदिरों में पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन

होगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के

विभिन्न जिलों में 3500 अतिरिक्त बलों की तैनाती की है। साथ ही पुलिस

मुख्यालय ने जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

इस

संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 22 जनवरी

को यूपी के अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा

कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए 3500

अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति हुई है। सभी एसपी और एसएसपी से कहा गया है

कि तैनात अतिरिक्त बलों को पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी के साथ सभी दंगा

रोधी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराते हुए विधि-व्यवस्था ड्यूटी के लिए

प्रतिनियुक्त करें। यह प्रतिनियुक्ति गुरुवार से 23 तक की गई है।

पूर्वी

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 300, सरायकेला में 100, खूंटी में 100,

सिमडेगा में 100, गुमला में 100, लोहरदगा में 200, हजारीबाग में 300,

गिरिडीह में 100 लाठी बल और 50 सशस्त्र बल, कोडरमा में 150, चतरा में 150,

रामगढ में 100, बोकारो में 200, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 100, धनबाद

में 200, पलामू में 200, लातेहार में 100,गढ़वा में 100, देवघर में 150,

दुमका में 150, पाकुड में 100, साहेबगंज में 150, जामताड़ा में 150 और

गोड्डा में 150 लाठी बल सहित अन्य बल तैनात रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें