मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

सरकारी और निजी स्कूलों के लिए दंडाधिकारी ने जारी किए सख्त निर्देश -चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की वजह से बदली टाइमिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरकारी और निजी स्कूलों के लिए दंडाधिकारी ने जारी किए सख्त निर्देश  -चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की वजह से बदली टाइमिंग

सरकारी और निजी स्कूलों के लिए दंडाधिकारी ने जारी किए सख्त निर्देश

-चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की वजह से बदली टाइमिंग

पटना। बिहार में तापमान का पारा 40 डिग्री से. को पार करने लगा है।लोग गर्मी से त्राहिमाम कर रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में पटना में जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। पटना के दंडाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में 10वीं कक्षा तक के लिए सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक आदेश जारी कर प्रतिबंध लगा दिया है। पटना के डीएम ने का आदेश 20 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा जो 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।इससे पहले बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी छु्ट्टी की तारीख का ऐलान किया गया । विद्यालयों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की गर्मी की छुट्टी रहेगी लेकिन इस दौरान 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल परिसर में स्पेशल क्लास चलेगा। ये क्लास सुबह 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है।पटना के सरकारी स्कूलों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कक्षा संचालित की जा रही थीं।चिलचिलाती धूप में आने जाने और स्कूल में भीषण गर्मी में बैठने की वजह से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।इसके बाद पटना केदंडाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पटना जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में 10वीं कक्षा तक के लिए सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक आदेश जारी कर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें