मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

रामनवमी जुलूस के दौरान आपत्तिजनक व भड़काऊ नारे पर होगी कठोर कार्रवाई : एसपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामनवमी जुलूस के दौरान आपत्तिजनक व भड़काऊ नारे पर होगी कठोर कार्रवाई : एसपी

सहरसा। रामनवमी जुलूस के दौरान धार्मिक उन्माद फैलाने वाले आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जुलूस में किसी भी प्रकार का हथियार का प्रदर्शन न करें। डीजे बजाने में भी सरकार के पूर्व से निर्गत गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। निश्चित रूट से लाइसेंस धारी जुलूस को ही निकलने की इजाजत दी गई है। ऐसे में आपसी सौहार्द्र से रामनवमी पर्व मनाएं। उक्त बातें एसपी हिमांशु ने कहीं। वे आगामी रामनवमी पर्व को लेकर जिले के विधि व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।उन्होंने बताया कि रामनवमी जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के जुलूस निकालने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एक जुलूस में कम से कम 12 से 15 लोगों को अपने सभी जरूरी जानकारी के साथ लाइसेंस लेनी होगी। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय वारदात का जिम्मेवार लाइसेंस लेने वाले व्यक्ति होंगे।उन्होंने कहा कि आपातकाल में डायल - 112 और 06478 - 225554 पर सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। लाउडस्पीकर भी संयम आवाज में बजाई जाएगी। सड़क पर यातायात बाधित नहीं हो। ऐसी भी व्यवस्था की जाएगी। जुलूस निश्चित रूट से ही गुजरेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें