मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

जामिया में दीपोत्सव पर हिंसा करने वाले कट्टरपंथियों पर हो कड़ी कार्रवाईः एबीवीपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जामिया में दीपोत्सव पर हिंसा करने वाले कट्टरपंथियों पर हो कड़ी कार्रवाईः एबीवीपी

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मंगलवार शाम दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मारपीट व फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाने की घटना की निंदा की है। एबीवीपी के अनुसार, भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए जामिया के विद्यार्थी उल्लासित थे तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण चल रहा था। इसी बीच लगभग रात 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर बाहरी पांथिक उन्मादियों तथा असामाजिक तत्वों ने भड़काऊ नारे लगाते हुए दीये तोड़ दिए। रंगोली मिटा दी। तोड़फोड़ की। दीपोत्सव में सम्मिलित जामिया विद्यार्थियों से मारपीट की।एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन हाथ पर हाथ धरे सब देखता रहा। इस दुखद घटना में बाहरी असामाजिक तत्वों ने छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया। उन पर फब्तियां कसीं। एबीवीपी के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार सवाल यह है कि क्या भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीपावली मनाना या भारत माता की जय के नारे लगाना अपराध है ? जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण कार्यक्रम को हिंसा व कट्टरपंथ की सोच से खराब करने की एबीवीपी कड़ी निंदा करती है। विश्वविद्यालय परिसर सभी विद्यार्थियों के लिए हैं, जामिया में देशविरोधी व कट्टरपंथी नारे लगाना स्वीकार नहीं है। जामिया प्रशासन व दिल्ली पुलिस से एबीवीपी मांग करती है कि दीपोत्सव के दौरान हिंसा करने वाले कट्टरपंथी तथा पांथिक उन्मादियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें