मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई एस.के. फूड्स राइस मिल सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धमतरी:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई एस.के. फूड्स राइस मिल सील

-20,976 क्विंटल धान व 605 क्विंटल चावल जब्तधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल, नगरी द्वारा बुधवार देर शाम राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गट्टासिल्ली स्थित एस.के. फूड्स राइस मिल का निरीक्षण किया गया। उक्त मिल के संचालक आसिफ मेमन हैं। मिल परिसर में उपलब्ध कुल 20,976 क्विंटल धान एवं 605 क्विंटल चावल जब्त किया गया एवं वैधानिक प्रक्रिया के लिए राइस मिल को सील कर दिया गया।निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध स्टॉक पंजी का गहन परीक्षण किया गया तथा भौतिक सत्यापन के माध्यम से धान एवं चावल की वास्तविक मात्रा का मिलान किया गया। जांच में यह पाया गया कि मिल परिसर में दर्ज स्टॉक की तुलना में धान की मात्रा 269 क्विंटल अधिक पाई गई। यह अतिरिक्त मात्रा धान खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अवैध परिवहन एवं भंडारण की आशंका को दर्शाती है, जिसे गंभीर अनियमितता माना गया। संयुक्त दल द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए मिल परिसर में उपलब्ध कुल 20,976 क्विंटल धान एवं 605 क्विंटल चावल जब्त किया गया। जब्त सामग्री को नियमानुसार मिल के प्रतिनिधि जावेद मेमन की सुपुर्दगी में दिया गया तथा आगे की जांच एवं वैधानिक प्रक्रिया के लिए राइस मिल को सील कर दिया गया।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि शासन की धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसानों के हितों की रक्षा एवं समर्थन मूल्य प्रणाली की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की संयुक्त जांच एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी मिल संचालकों एवं व्यापारियों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही। जिला प्रशासन की सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई से जिले में नियमों के पालन को मजबूती मिली है और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें