मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

प्रशासन का कड़ा एक्शन: अवैध रूप से बनी 27 दुकानें पर चला बुलडोजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रशासन का कड़ा एक्शन: अवैध रूप से बनी 27 दुकानें पर चला बुलडोजर

नवादा।डीएम रवि प्रकाश के निर्देशानुसार शुक्रवार को एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत खरांट मोड़ पर सघन कार्रवाई की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क एवं सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमण कर संचालित लगभग 27 अस्थायी दुकानों को हटाया गया। साथ ही अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों से कुल 64,000 रुपये की शमन राशि वसूल की गई।

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि विशेष अभियान के दौरान एनएच-20 एवं सर्विस रोड के किनारे स्थित भू-अर्जित भूमि को भी पूर्णतः अतिक्रमणमुक्त कराना सुनिश्चित करें।

डीएम के निर्देशानुसार एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष अभियान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 05 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक मस्तानगंज से खरांट मोड़, 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक रामदेव मोड़ से मस्तानगंज तथा 22 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक हरदिया से रामदेव मोड़ के बीच सघन जांच एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें