मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री विजय चौधरी के घर पर जदयू की बड़ी बैठक -विपक्ष को घेरने की बनेगी रणनीति,अपनों पर भी रहेगी नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना।बिहार में सियासी हलचल तेज है। कल यानी 12 फरवरी को नई एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। फ्लोर टेस्ट के पहले बिहार में बड़ा खेला होने का आशंका है। विधायकों को लेकर सभी पार्टियों में डर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस, राजद, जदयू और बीजेपी अपने अपने विधायकों को साधने में लगे हुए हैं। कांग्रेस ने अपने विधायकों को पहले ही हैदराबाद शिफ्ट कर दिया था। जो आज पटना पहुंचकर तेजस्वी यादव के आवास पर रुकेंगे। वहीं भाजपा अपने सभी विधायकों के साथ बोधगया में हैं। पार्टी के अनुसार वहां सभी विधायकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं जदयू पार्टी अपने विधायकों के साथ आज एक बड़ी बैठक करने वाली है।दरअसल, बीते दिन जदयू के मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर भोज का आयोजन किया गया था। माना जा रहा है कि जदयू ने यह भोज सियासी तौर पर भोज में उनके कितने विधायक शामिल हो रहे हैं। इसको देखने के लिए बुलाया था। वहीं इस भोज में जदयू के सात या आठ विधायकों के शामिल ना होने की खबरें सामने आई है। वहीं आज जदयू के मंत्री विजय चौधरी के आवास पर जदयू विधायकों की बड़ी बैठक होने वाली है। यह बैठक सीएम नीतीश की अध्यक्षता में होगी। विजय चौधरी के आवास पर बैठक को लेकर सभी तैयारियां शुरू हो गई है। विजय चौधरी के आवास पर आज बैठक कर सीएम नीतीश अपने विधायकों के साथ फ्लोर टेस्ट में बहुमत पाने को लेकर चर्चा करेंगे। मालूम हो कि बीते दिन जब श्रवण कुमार के घर भोज का आयोजन किया गया था तब सीएम नीतीश नाराज होकर भोज से बिना खाएं ही चले गए थे। जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश जब श्रवण कुमार के घर पहुंचे तो वहां सिर्फ 20 विधायक ही पहुंचे हुए थे। जिससे सीएम नीतीश नाराज दिखें। वहीं आज विजय चौधरी के आवास पर बैठक में कितने विधायक शामिल हो रहे हैं,यह देखने वाली बात होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें