मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के 17 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर, प्री-मानसून की बारिश के असर से राजस्थान का मौसम बदलने

लगा है। मौसम विभाग ने शनिवार को 17 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी (यलो

अलर्ट) जारी की गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, दौसा,

भरतपुर, अलवर, करौली, कोटा, बूंदी, बारां में कई जगह हल्की बारिश हुई।

जयपुर, भरतपुर, अलवर में दोपहर बाद कुछ जगह आंधी चली। मौसम के इस बदलाव से

जयपुर में तापमान गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। कोटा में शाम को कुछ

जगहों पर हल्की बारिश हुई। इससे पहले कोटा में दिन में तेज धूप रही।

मौसम

विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो

चुकी हैं। 18 जून के बाद इसमें बढ़ोतरी होगी। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में

शुक्रवार दिनभर तेज गर्मी रही। हनुमानगढ़ में कल दिन का अधिकतम तापमान 44.4

डिग्री सेल्सियस, जबकि श्रीगंगानगर में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस मापा

गया। श्रीगंगानगर में दिन में हीटवेव चलने से लोग परेशान रहे। हालांकि देर

शाम यहां मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ और बादल छाने के साथ हल्की ठंडी हवाएं

चलीं। इधर पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, करौली के अलावा चूरू में भी कल गर्मी

तेज रही। यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा।

सीकर में

कल बादलों की आवाजाही के साथ पूरे दिन उमस रही। आज मौसम साफ है। न्यूनतम

तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट भी हुई है। सुबह का तापमान 29.5 डिग्री

मापा गया है। अगले तीन-चार दिन बारिश का कोई भी अलर्ट नहीं है। हालांकि

बादलों की आवाजाही रहने से उमस रह सकती है। मौसम केन्द्र जयपुर ने शनिवार

को बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, प्रतापगढ़,

सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जालोर और

पाली में आंधी चलने, बादल छाने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की

चेतावनी जारी की है। 16 जून को गंगानगर, सिरोही, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़,

डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां और बांसवाड़ा जिलों में आंधी-बारिश का

यलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 जून को बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़,

डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ जिलों के लिए आंधी-बारिश का यलो

अलर्ट जारी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें