मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात को आंधी-तूफान में दो की मौत, 23 लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देररात अचानक मौसम

खराब हो गया। धूल भरी तेज आंधी और तूफान ने लोगों को संभलने तक का मौका

नहीं दिया। इसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो

गए। हवा की रफ्तार करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इस दौरान दिल्ली

के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन थम गया।

दिल्ली के

अधिकांश इलाकों में बड़ी संख्या में पेड़ जड़ से उखड़ गए। हाउसंग सोसाइटीज

एरिया भी इससे अछूते नहीं रहे। पेढ़ों टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। कई

जगह हवा टिन टप्पर उड़ा ले गई। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के अनुसार, पुलिस को

पेड़ गिरने की 152, मकानों में दरार आने की 55, बिजली के तार टूट कर

गिरने की 202 कॉल मिलीं। पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग

घायल हो गए। आंधी-तूफान के दौरान भवनों के क्षतिग्रस्त होने से 17 लोग

घायल हो गए। दमकल विभाग के अनुसार उन्हें बीती देर रात तेज आंधी के दौरान

करीब 130 कॉल मिलीं।

इन इलाकों में हुई परेशानीः पूर्वी

जिलों के तमाम इलाकों में तेज हवा और तूफान की वजह से पेड़ गिरने, पेड़ों

की बड़ी टहनियों के टूटने और टिन आदि उड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। इसकी

वजह से सोसाइटीज की सुरक्षा में तैनात गार्ड आदि को ज्यादा परेशानियां

झेलनी पड़ी हैं। इन जिलों के उन इलाकों में पेड़ आदि के टूटने की समस्या

ज्यादा आई है जहां पर एरिया खुला और हरा भरा है। शाहदारा, अशोक नगर, एलआईजी

फ्लैट्स, लोनी रोड, गोकलपुरी, ज्योति कालोनी, सबोली, मंडोली, हर्ष विहार,

नंद नगरी, विश्वास नगर, कृष्णा नगर, वेलकम, खजूरी, सोनिया विहार के अलावा

द्वारका मोड में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें