मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

तीन रेलसेवाओं का आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा और भैसलाना स्टेशनों पर ठहराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तीन रेलसेवाओं का आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा और भैसलाना स्टेशनों पर ठहराव

जयपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जयपुर–मारवाड़, जयपुर–उदयपुर सिटी और फुलेरा–रेवाड़ी रेलसेवाओं का आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा एवं भैसलाना स्टेशनों पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक लागू रहेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 19735 जयपुर–मारवाड़ रेलसेवा 8 जनवरी से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर सुबह 6.03 बजे आगमन और 6.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19736 मारवाड़–जयपुर रेलसेवा 8 जनवरी से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर रात 9.18 बजे आगमन और 9.20 बजे प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09721 जयपुर–उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा 8 जनवरी से कनकपुरा स्टेशन पर सुबह 6.27 बजे आगमन और 6.29 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09722 उदयपुर सिटी–जयपुर रेलसेवा 8 जनवरी से कनकपुरा स्टेशन पर रात 9.42 बजे आगमन और 9.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 19621 फुलेरा–रेवाड़ी रेलसेवा 8 जनवरी से भैसलाना स्टेशन पर सुबह 3.05 बजे आगमन और 3.06 बजे प्रस्थान करेगी। इन ठहरावों से संबंधित स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें