कल थम जाएगा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार -बिहार के पांच सीटों पर होगा मतदान -54 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद

कल थम जाएगा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार
-बिहार के पांच सीटों पर होगा मतदान
-54 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद
पटना।लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार कल यानी रविवार को थम जाएगा। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होना है। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक मतदाता मतदान करेंगे। वहीं तीसरे चरण के मतदान में बिहार के कुल 54 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। वहीं 14 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे। मालूम हो कि, हले चरण और दूसरे चरण में बिहार के कुल 40 लोकसभा सीटों में 9 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। बचे हुए 31 सीटों में से तीसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। इसमें झंझारपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा क्षेत्र शामिल है। इसके लिए रविवार 5 मई को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।वहीं तीसरे चरण में बिहार के 5 लोकसभा क्षेत्र में 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन 54 प्रत्याशी में से तीन महिला प्रत्याशी हैं, जबकि 51 पुरुष प्रत्याशी है। इनमें 19 प्रत्याशी निर्दलीय हैं ,जबकि 21 प्रत्याशी छोटे दल और संगठन से हैं। कुल 14 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से चुनाव मैदान में है। इनमें 3 प्रत्याशी जदयू से है, एक प्रत्याशी बीजेपी से और एक प्रत्याशी चिराग पासवान की लोजपा (रा) पार्टी के हैं। राजद के 3 प्रत्याशी तो वहीं कांग्रेस के एक और लिफ्ट के एक उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी से सभी 5 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।सभी पांच लोकसभा क्षेत्र में कुल 98,60,397 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 51,29,473 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 47,30,602 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगी। थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 322 है। इसमें पहली बार वोटिंग करने वाले 18 से 19 वर्ष के मतदाता की संख्या 145482 है, जबकि 20 से 29 वर्ष के मतदाता की संख्या 22,84,689 है।चुनाव आयोग की ओर से सभी 5 लोकसभा क्षेत्र में कुल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 8777 मतदान केंद्र, जबकि शहरी क्षेत्र में 1056 मतदान केंद्र बनाया गया है। 13 चलंत मतदान केंद्र हैं। इनमें झंझारपुर में 2037 सुपौल में 1895 अररिया में 2004 मधेपुरा में 2047 और खगड़िया में 1865 मतदान केंद्र बनाया गया है।





