मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

दरभंगा में 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवा पर लगी रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दरभंगा में 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवा पर लगी रोक

-मूर्ति विसर्जन जुलूस में हुए बवाल के कारण लिया फैसला

दरभंगा। सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान हुए बवाल को देखते हुए पूरे जिले में इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। दरभंगा के डीएम-एसएसपी की अनुशंसा पर गृह विभाग ने यह रोक लगाई है। यह रोक 17 फरवरी को दोपहर दो बजे से प्रभावी हो गई है, जो 19 फरवरी की दोपहर दो बजे तक प्रभावी रहेगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने अपने आदेश में कहा है कि डीएम-एसएसपी की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ असमाजिक तत्व दरभंगा जिले में इंटरनेट के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार कर अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे में फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप, टेलीग्राम, गूगल प्लस, वीचैट, टेलीग्राम, यूट्यूब जैसे इंटरनेट मीडिया माध्यम और त्वरित संदेश भेजने की सुविधा को 19 फरवरी तक रोक दिया गया है। बता दें कि दरभंगा के मुरिया गांव में गुरुवार को सरस्वती मूर्ति विसर्जन जुलूस दौरान एक धार्मिक स्थल के निकट छत से कुछ असामाजिक तत्वों ने भारी पथराव शुरू कर दिया था। जुलूस पर पथराव से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।जुलूस में शामिल लोग जान बचाने के लिए ट्रैक्टर में लदी मूर्ति को छोड़कर जैसे-तैसे भागने को मजबूर हो गए। हालांकि, इस घटना में दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू करने की कोशिश की। हालांकि, उपद्रवियों की संख्या अधिक रहने से पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान, अवर निरीक्षक ध्रुव चौधरी समेत कई पुलिसकर्मियों भी घायल गए। इस बीच उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। कई दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें