मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

छठे चरण की 8 सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार -चुनावी मैदान में हैं दबंग और बाहुबली की पत्नी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छठे चरण की 8 सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार  -चुनावी मैदान में हैं दबंग और बाहुबली की पत्नी

छठे चरण की 8 सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार

-चुनावी मैदान में हैं दबंग और बाहुबली की पत्नी

पटना।लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर 25 मई को मतदान होगा।इन सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। बिहार में पांच चरणों में अबतक 24 सीटों पर मतदान हो चुका है। इसके बाद छठे चरण में 8 सीटों पर वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज में चुनाव होना है। इन सीटों पर कहीं से कोई दबंग तो कहीं से बाहुबली की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। इसके लिए आज गुरुवार शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। दरअसल, छठे चरण में शिवहर लोकसभा सीट से बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद चुनाव मैदान में है। उसी तरह सीवान से मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब किस्मत आजमा रही हैं। जबकि वैशाली सीट की बात करें तो एक समय के अंडरवर्ल्ड से पहचान रखने वाले बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला ताल ठोक रहे हैं। वाल्मीकि नगर से बीजेपी के वरिष्ठ और चर्चित नेता संजय जायसवाल भी चुनाव मैदान में है।वहीं, छठे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर कुल 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन 86 प्रत्याशियों में से आठ महिला प्रत्याशी हैं। 78 पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें 35 प्रत्याशी निर्दलीय हैं जबकि 23 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक वैशाली में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सबसे कम महाराजगंज लोकसभा में सिर्फ पांच प्रत्याशी हैं। सात सीटों पर मायावती की बहुजन समाज पार्टी चुनाव मैदान में है। एनडीए में बीजेपी से तीन प्रत्याशी, जेडीयू से चार प्रत्याशी और लोक जनशक्ति पार्टी से एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इंडिया गठबंधन में चार सीटों पर आरजेडी, दो सीट पर कांग्रेस और दो सीटों पर मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी चुनाव मैदान में है। 28 ऐसे प्रत्याशी हैं जिनका छोटे दल और संगठन से नाता है। छठे चरण की आठ लोकसभा सीटों में सात जेनरल जबकि एक गोपालगंज सुरक्षित सीट है। आपको बताते चलें कि, इन आठ लोकसभा क्षेत्र में कुल 1,49,32,165 मतदाता हैं. इनमें 78,23,793 पुरुष और 71,07,944 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 428 है। इसमें पहली बार वोटिंग करने वाले 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 2,12,496 है. 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 31,49,316 है. 100 साल से ऊपर के 3014 मतदाता हैं। 85 वर्ष से ऊपर के 1,04,873 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1,42,568 है। चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षित तरीके से मतदान करने की व्यवस्था की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें