मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव : भाजपा विधायक रामेश्वर बोले- उपद्रव करने वालों के तोड़ दिए जाएंगे हाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव : भाजपा विधायक रामेश्वर बोले- उपद्रव करने वालों के तोड़ दिए जाएंगे हाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुए बवाल पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के आरिफ नगर में गणेश विसर्जन जुलूस पर हुए पथराव की निंदा की। उन्होंने कहा कि उपद्रव करने वालों के हाथ तोड़ दिए जाएंगे और उन्हें जेल भेजा जाएगा।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "भोपाल हो या फिर बुरहानपुर या फिर कोई और जगह हो, हम सरकार की ओर से यही प्रार्थना करते हैं कि सभी लोग अपने धार्मिक उत्सव आनंद और उत्साह के साथ मनाएं। लेकिन, इतना ध्यान रखें कि चाहे गणेश जी का जुलूस हो, दुर्गा उत्सव हो, हनुमान जयंती हो, महावीर जयंती हो, गुरु नानक जयंती हो, बुद्ध पूर्णिमा हो, या कोई अन्य धार्मिक आयोजन, जो लोग इन पर पथराव करेंगे, उनके हाथ तोड़े जाएंगे और उन्हें जेल भेजा जाएगा।"

आरिफ नगर में गणेश विसर्जन जुलूस पर हुए पथराव पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, "अगर कोई पत्थर फेंकेगा तो प्रशासन कड़ी प्रतिक्रिया देगा। इसी कारण किसी भी भ्रम में रहना छोड़ दें। यह बिरयानी खिलाकर लोगों को खुश करने वाली सरकार नहीं है। इन आयोजनों के दौरान उपद्रव मचाने वालों के हाथ तोड़ दिए जाएंगे और उन्हें जेल भेजा जाएगा।"

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने आरिफ नगर में गणेश विसर्जन जुलूस पर हुए पथराव पर कहा, "इस मामले में कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश एक शांति का टापू है और उसमें किसी को भी विघ्न डालने की इजाजत नहीं है। हमारी सरकार ने पहले भी सख्त कार्रवाई की है और आगे भी करेगी। मध्य प्रदेश में हर सनातन त्योहार पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा और जो कोई भी हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।"

मध्य प्रदेश के भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई। भोपाल के आरिफ नगर में 8 सितंबर की रात को गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक पत्थरबाजी होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें