मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

गोरखपुर कैंट–सीवान पैसेंजर में पथराव, एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोरखपुर कैंट–सीवान पैसेंजर में पथराव, एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सीवान,। गोरखपुर कैंट–सीवान पैसेंजर ट्रेन संख्या 55042 के ट्रेन मैनेजर पर पथराव के मामले में रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी सीवान नगर थाने के नवलपुर निवासी मोहम्मद मज़हर के पुत्र अरबाज का पुत्र है।

घटना के बाद गठित संयुक्त टीम ने लगातार छानबीन और सुरागरसी करते हुए यह सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की रात करीब 10:35 बजे जीरादेई और सीवान स्टेशन के बीच दाहा नदी के समीप ट्रेन संख्या 55042 में लगातार दो बार चेन पुलिंग हुई थी।

ट्रेन मैनेजर कृष्ण कुमार चेन पुलिंग को रीसेट कर गार्ड ब्रेक की ओर लौट रहे थे, तभी 2-3 अज्ञात लोगों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए पथराव कर दिया.इस घटना में उनके बाएं पैर में हल्की चोट आई।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल किमी 391/5-3 पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए मुखबिर भी लगाए गए। एलसी गेट संख्या 94/ए पर तैनात गेटमैन से भी सहयोग मांगा गया, लेकिन तत्काल कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

घटना के संबंध में आरपीएफ पोस्ट सीवान में अपराध संख्या 412/26 के तहत रेल अधिनियम की धारा 141, 145, 146 एवं 147 में तथा जीआरपी सीवान में अपराध संख्या 140/26 के तहत रेल अधिनियम की धारा 152 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125, 132 और 3(5) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की जांच क्रमशः आरपीएफ के उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह और जीआरपी के उप निरीक्षक सुरेश राम को सौंपी गई। मामले के उद्भेदन के लिए आरपीएफ सीवान, जीआरपी सीवान तथा सीआईबी छपरा की संयुक्त टीम गठित की गई।

संयुक्त टीम के अथक प्रयासों के बाद एक आरोपी सीवान नगर थाने के नवलपुर निवासी मोहम्मद मज़हर के पुत्र अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें