मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने से शेयर बाजार में उछाल; सेंसेक्स 78,500 के पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने से शेयर बाजार में उछाल; सेंसेक्स 78,500 के पार

मुंबई। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को तेजी के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 566.32 अंक या 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,677.56 और निफ्टी 153.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 24385.20 पर था।

बाजार में तेजी का नेतृत्व रियल्टी और मेटल शेयर कर रहे थे। इस कारण सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल टॉप गेनर्स थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 515.80 अंक या 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,293.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 187.95 अंक या 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,344.35 पर था।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, टीसीएस, ट्रेंट, बीईएल, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल गेनर्स थे। केवल सन फार्मा और टाइटन ही लूजर्स थे।

बाजार में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने को माना जा रहा है।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच आगे बढ़ी है, हालांकि, कुछ मतभेद अभी भी बाकी हैं।

दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल और लेबनान के नेता गुरुवार को बातचीत कर सकते हैं।

इससे पूरे विश्व में व्यापक स्तर पर शांति आ सकती है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी जारी है। टोक्यो, सोल, हांगकांग और शंघाई हरे निशान में थे। हालांकि, अमेरिका के बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.15 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.59 प्रतिशत की बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें