मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

बकरीद के मौके पर बंद रहा शेयर बाजार, अब मंगलवार को होगा कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बकरीद (ईद उल-अजहा)

के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहने के कारण कोई कारोबार नहीं हुआ। अब शेयर

बाजार में मंगलवार, 18 जून को सामान्य कारोबार होगा। हालांकि, कमोडिटी

एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) इवनिंग सेशन के लिए शाम को खुलेगा।

बकरीद पर अवकाश के कारण शेयर बाजार के दोनों प्रमुख

सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेज (एनएसई) में

कोई कारोबार नहीं हुआ। बीएसई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक

इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरीवेटिव सेगमेंट और एसएलबी भी आज बंद रहा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया सुबह के सेशन में बंद रहा, लेकिन शाम 5

बजे से 11:30 बजे तक कारोबार होगा।

उल्लेखनीय है कि घरेलू

शेयर बाजार आने वाले दिनों में 17 जुलाई को मुहर्रम, 15 अगस्त स्वतंत्रता

दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती, एक नवंबर को दीपावली, 15 नवंबर को गुरु नानक

जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बंद रहने वाला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें