मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बढ़ा दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार में आज दबाव बना हुआ नजर आ

रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद

खरीदारों ने कुछ देर तक लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, लेकिन

बिकवाली के दबाव के कारण बाजार लगातार लाल निशान में ही कारोबार करता रहा।

पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.57 प्रतिशत और निफ्टी 0.50

प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक

घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से डिवीज

लेबोरेट्रीज, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, कोल इंडिया और नेस्ले के शेयर 1.52

प्रतिशत से लेकर 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी

ओर सन फार्मास्यूटिकल्स, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, श्रीराम फाइनेंस

और टाइटन कंपनी के शेयर 2.16 प्रतिशत से लेकर 1.47 प्रतिशत की गिरावट के

साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में

स्टॉक मार्केट में 2,075 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से

940 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,135 शेयर

नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में

शामिल 30 शेयरों में से 6 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए

थे। दूसरी ओर 24 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे

थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान में और 36 शेयर

लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का

सेंसेक्स आज 148.51 अंक टूट कर 74,889.64 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की

शुरुआत होने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर इस सूचकांक को

74,951.88 अंक तक पहुंचा दिया। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव

बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक नीचे गिरता चला गया। बाजार में लगातार

जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15

बजे सेंसेक्स 430.21 अंक की कमजोरी के साथ 74,607.94 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने

आज 76.40 अंक की कमजोरी के साथ 22,677.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत

की। शुरुआती कारोबार में खरीदारी का मामूली सपोर्ट मिलने के कारण ये

सूचकांक भी करीब 50 अंक उछल कर 22,726.45 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद

बाजार में मंदड़ियों ने दबाव बना दिया, जिसकी वजह से ये सूचकांक लगातार

नीचे गिरता गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1

घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 113.25 अंक की गिरावट

के साथ 22,640.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले-जुले

ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त

के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 155.23 अंक

की तेजी के साथ 75,193.38 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग

सेशन में 8.05 अंक उछल कर 22,761.85 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 354.45 अंक यानी 0.47 प्रतिशत

की मजबूती के साथ 75,038.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने

111.05 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,753.80 अंक के स्तर पर

बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें