ग्लोबल सपोर्ट के कारण शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
नई
दिल्ली, 23 जनवरी । मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से घरेलू शेयर
बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार
की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि सुबह 10 बजे के करीब बिकवाली का
दबाव बनने के कारण इस सूचकांक में गिरावट भी आई। लगातार जारी खरीद-बिक्री
के बीच पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत और निफ्टी
0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती
एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सिप्ला,
सन फार्मास्युटिकल्स, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई
बैंक के शेयर 7.35 प्रतिशत से लेकर 3.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार
कर रहे थे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, ब्रिटानिया और
हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 2.06 प्रतिशत से लेकर 1.45 प्रतिशत की गिरावट
के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में
स्टॉक मार्केट में 2,087 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से
797 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,290 शेयर
नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल
30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।
दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल
निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स
आज 444.55 अंक की मजबूती के साथ 71,868.20 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की
शुरुआत होने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक करीब 600 अंक उछल कर
72,039.20 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन सुबह 10 बजे के करीब बिकवाली का
दबाव बनने की वजह से इसमें गिरावट आ गई और ये सूचकांक गिर कर 71,635.232
अंक के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1
घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 312.91 अंक की बढ़त
के साथ 71,736.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स
की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 144.90 अंक उछल कर 21,716.70 अंक के स्तर
से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में हुई खरीदारी के सपोर्ट से
ये सूचकांक 21,750.25 अंक तक पहुंचा। लेकिन बाद में मुनाफावसूली के चक्कर
में हुई बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे के करीब इसने 21,629.10 अंक तक गोता
भी लगा दिया। बाजार में लगातार लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का
कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 91.90 अंक की मजबूती के साथ
21,663.7 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
मजबूत ग्लोबल
संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ
कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 553.63 अंक यानी
0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,977.28 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी
प्री ओपनिंग सेशन में 147.70 अंक यानी 0.54 प्रतिशत मजबूत होकर 21,719.50
अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।
इसके पहले पिछले सप्ताह के
आखिरी कारोबारी दिन शनिवार को सेंसेक्स 259.58 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की
गिरावट के साथ 71,423.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 50.60
अंक यानी 0.23 प्रतिशत फिसल कर 21,571.80 अंक के स्तर पर शनिवार के कारोबार
का अंत किया था।




