मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

वैश्विक सपोर्ट से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से घरेलू शेयर

बाजार में भी आज तेजी का माहौल बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त

के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में मामूली

उठा पटक होता हुआ भी नजर आया। लेकिन ये दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में

ही बने रहे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत

और निफ्टी 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई लाइफ

इंश्योरेंस के शेयर 2.11 प्रतिशत से लेकर 1.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ

कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल, एचसीएल टेक्नोलॉजी, श्रीराम

फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ और बजाज ऑटो के शेयर 7.69 प्रतिशत से लेकर 1.37

प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,149 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,276 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 873 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 6 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान

में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 252.59 अंक की मजबूती के साथ 73,982.75 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 470 अंक

से अधिक उछल कर 74,204.30 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली का

दबाव बनने के कारण इसमें गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री

के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 371.95

अंक की मजबूती के साथ 74,102.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी आज 55.60 की मजबूती के साथ 22,475.55 अंक के

स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के

कारण ये सूचकांक 110 अंक से भी अधिक उछल कर 22,532.50 अंक के स्तर पर पहुंच

गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर इस सूचकांक ने 22,441.90 तक

गोता भी लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती

1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 62.05 अंक की मजबूती

के साथ 22,482 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 609.28 अंक

यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,730.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 150.40 अंक यानी 0.67 प्रतिशत फिसल कर 22,419.95 अंक के

स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें