मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मजबूती का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूती नजर आ रही है। आज

के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ सपाट स्तर पर हुई थी। बाजार खुलने

के बाद बिकवाली के दबाव के कारण कुछ देर के लिए शेयर बाजार लाल निशान में

भी गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने की वजह से शेयर बाजार

ने वापस हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के

बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.36 की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और बीपीसीएल के

शेयर 1.79 प्रतिशत से लेकर 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे

थे। दूसरी ओर सन फार्मास्युटिकल्स, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, हिंडाल्को

इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और ब्रिटानिया के शेयर 3.86 से लेकर 1.09

की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के

कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,128 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही

थी। इनमें से 1,289 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे,

जबकि 839 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 32 शेयर हरे

निशान में और 18 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 32.47 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,253.53 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये सूचकांक

गिर कर लाल निशान में 74,158.35 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद

खरीदारों ने बाजार में अपना जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने हरे

निशान में रिकवरी कर ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1

घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 269.04 अंक की मजबूती

के साथ 74,490.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 16.30 अंक की तेजी के साथ 22,614.10 अंक

के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही मुनाफावसूली की वजह से ये

सूचकांक कुछ देर के लिए लाल निशान में गिर कर 22,577.45 अंक तक पहुंच गया।

लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस

सूचकांक ने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी

लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह

10:15 बजे निफ्टी 81.20 अंक की बढ़त के साथ 22,679 अंक के स्तर पर कारोबार

कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को

सेंसेक्स 267.75 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,221.06 अंक के

स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 68.75 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की मजबूती

के साथ 22,597.80अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें