मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

घरेलू शेयर बाजार में मजबूती का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूती नजर आ रही है।

हालांकि आज सपाट स्तर पर मिले-जुले कारोबार की शुरुआत हुई थी। लेकिन बाजार

खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने

रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.16

प्रतिशत और निफ्टी 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से विप्रो,

हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील

के शेयर 1.83 प्रतिशत से लेकर 1.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे

थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, डिवीज लेबोरेट्रीज, अपोलो

हॉस्पिटल और सन फार्मास्युटिकल्स के शेयर 2.17 प्रतिशत से लेकर 0.78

प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,271 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,715 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 556 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, 7 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 34 शेयर हरे

निशान में और 16 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 10.62 अंक की मामूली बढ़त के साथ 79,043.35 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद से ही खरीदारों ने अपना जोर बना

दिया, जिसके कारण इस सूचकांक की रफ्तार में तेजी आ गई। लगातार हो रही

खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक 260 अंक से अधिक उछल

कर 79,297 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली के

कारण इस सूचकांक में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। बाजार में लगातार जारी

खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे

सेंसेक्स 122.74 अंक की तेजी के साथ 79,155.47 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 17.65

अंक की कमजोरी के साथ 23,992.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही लिवालों ने खरीदारी का जोर बना दिया, जिसके कारण थोड़ी देर

में ही ये सूचकांक हरे निशान में जगह बनाने में सफल रहा। लगातार हो रही

खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 85 अंक से अधिक की मजबूती के साथ

24,096.60 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि इसके बाद मामूली बिकवाली

होने के कारण इस सूचकांक की रफ्तार में थोड़ी गिरावट भी आई। बाजार में

लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के

बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 49.15 अंक की बढ़त के साथ 24,059.75 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी

कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 210.45 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट

के साथ 79,032.73 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 33.90 अंक

यानी 0.14 प्रतिशत फिसल कर 24,010.60 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार

का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें