मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 13 फरवरी । घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूती नजर आ रही है।

आज की कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के

तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों

सूचकांक गिर कर लाल निशान में आ गए थे। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा

संभाल लिया, जिससे दोनों सूचकांक रिकवरी करके वापस हरे निशान में पहुंच कर

कारोबार करने लगे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.59

प्रतिशत और निफ्टी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया, यूपीएल और एचडीएफसी लाइफ के

शेयर 2.20 प्रतिशत से लेकर 1.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे

थे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्री, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, ग्रासिम

इंडस्ट्रीज, अडाणी एंटरप्राइज और विप्रो के शेयर 13.19 प्रतिशत से लेकर

1.09 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,069 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 607 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 1,462 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी

तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान

में और 14 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 219.59 अंक की मजबूती के साथ 71,292.08 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण कुछ ही

देर में ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में 70,924.30 अंक तक पहुंच गया।

लेकिन इसके बाद खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से इस

सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही

देर में ये सूचकांक करीब 430 अंक उछल कर 71,503.89 अंक के स्तर पर आ गया।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के

बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 416.89 अंक की बढ़त के साथ 71,489.38 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के

निफ्टी ने आज 48.25 अंक की तेजी के साथ 21,664.30 अंक के स्तर से कारोबार

की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक भी लाल

निशान में 21,543.35 अंक तक लुढ़क गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट

से निफ्टी में भी तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये

सूचकांक वापस हरे निशान में पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और

बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी

108.25 अंक की मजबूती के साथ 21,724.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 523 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ 71,072.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने

166.45 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,616.05 अंक के स्तर पर

सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें