मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के

दौरान दबाव की स्थिति नजर आ रही है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर

मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के

कारण सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी भी आई। लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार

के बाद ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण शेयर बाजार की चाल में गिरावट आ

गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी

0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे

का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल,

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और कोल इंडिया के शेयर 5.65

प्रतिशत से लेकर 2.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी

ओर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलटी माइंडट्री, एचडीएफसी

लाइफ और श्रीराम फाइनेंस के शेयर 2.05 प्रतिशत से लेकर 1.36 प्रतिशत की

गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में

स्टॉक मार्केट में 2,239 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से

1,404 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 835 शेयर

नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में

शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए

थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे

थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27

शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स

आज 6.56 अंक की मामूली गिरावट के साथ 81,349.28 अंक के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना

दिया, जिसकी वजह से ये सूचकांक उछल कर 81,520.94 अंक तक पहुंच गया। लेकिन

इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक की चाल में

गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का

कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 37 अंक की बढ़त के साथ

81,392.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत

एनएसई के निफ्टी ने आज 3.30 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 24,839.40 अंक के

स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद ये सूचकांक 50 अंक से

अधिक उछल कर 24,887.45 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू

हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार

जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह

10:15 बजे निफ्टी 16 अंक की बढ़त के साथ 24,852.10 अंक के स्तर पर कारोबार

कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 23.12

अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 81,355.84 अंक के स्तर पर

बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 1.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त

के साथ 24,836.10 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें