शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, ऊपरी स्तर से लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी
नई
दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान
दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी।
हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव भी
बना, जिसके कारण शेयर बाजार ऊपरी स्तर से नीचे गिर कर कारोबार करने लगा।
पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत और निफ्टी 0.19
प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती
एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से
भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एलटी माइंडट्री
के शेयर 2.68 प्रतिशत से लेकर 1.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर
रहे थे। दूसरी ओर मारुति सुजुकी, अडाणी एंटरप्राइज, श्रीराम फाइनेंस, डिवीज
लेबोरेट्रीज और बजाज ऑटो के शेयर 1.80 प्रतिशत से लेकर 0.93 प्रतिशत की
गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।
अभी तक के
कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,144 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही
थी। इनमें से 1,465 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे,
जबकि 679 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह
सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे
निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में
कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 19 शेयर हरे
निशान में और 31 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई
का सेंसेक्स आज 351.21 अंक की तेजी के साथ 73,338.24 अंक के स्तर पर खुला।
कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर
73,396.75 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली के कारण
बिकवाली होने लगी, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने गोता लगा दिया। बाजार में
लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह
10:15 बजे सेंसेक्स 203.87 अंक की मजबूती के साथ 73,190.90 के स्तर पर
कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने
आज 118.65 अंक की तेजी के साथ 22,319.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत
की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 22,330 अंक के स्तर तक
पहुंचा। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर इस सूचकांक में भी गिरावट
आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का
कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 43.20 अंक की बढ़त के साथ
22,243.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले
पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 117.58 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की
गिरावट के साथ 72,987.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 17.30
अंक यानी 0.08 प्रतिशत फिसल कर 22,200.55 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार
का अंत किया था।




