मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बढ़ा दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 22 फरवरी । घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन दबाव

की स्थिति बनी हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के

साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की

वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक में गिरावट आ गई। हालांकि

खरीदारों ने बीच में लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश की। इसके बावजूद शेयर

बाजार लगातार लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। पहले एक घंटे का कारोबार

होने के बाद सेंसेक्स 0.60 प्रतिशत और निफ्टी 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के

साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती साठ मिनट

का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आयशर

मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजी, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और आईटीसी

के शेयर 1.53 प्रतिशत से लेकर 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर

रहे थे। दूसरी ओर बीपीसीएल, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, पावर ग्रिड

कॉर्पोरेशन और डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 2.56 प्रतिशत से लेकर

1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,012 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 822 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 1,190 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी

तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 18 शेयर हरे

निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 54.42 अंक की मजबूती के साथ 72,677.51 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी

वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि कुछ देर बाद

खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में

सुधार होता नजर आया। लेकिन यह स्थिति अधिक देर तक नहीं रही। बिकवालों ने

एक बार फिर अपना दबाव बढ़ा दिया, जिससे ये सूचकांक नीचे गिरता चला गया।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के

बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 432.54 अंक की कमजोरी के साथ 72,190.55 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के

निफ्टी ने 26.50 अंक की तेजी के साथ 22,081.55 अंक के स्तर से आज के

कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से

ये सूचकांक थोड़ी ही देर में लाल निशान में गिर गया। हालांकि खरीदारों ने

लिवाली करके बाजार को संभालने की कोशिश जरूर की। लेकिन इस सूचकांक में

मामूली सुधार होने के बाद ही दोबारा बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण ये

सूचकांक लगातार गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली

के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 132.05

अंक की कमजोरी के साथ 21,923 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 434.31 अंक यानी 0.59 प्रतिशत

की गिरावट के साथ 72,623.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने

141.90 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,055.05 अंक के स्तर पर

बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें