मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार में आज दबाव की स्थिति बनी नजर आ

रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई, लेकिन कुछ देर

बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से शेयर बाजार ने लाल निशान में

गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत

और निफ्टी 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अडाणी एंटरप्राइज, स्टेट बैंक

ऑफ इंडिया और टाटा मोटर्स के शेर 5.99 प्रतिशत से लेकर 0.83 प्रतिशत की

मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आयशर मोटर्स, नेस्ले, सिप्ला,

लार्सन एंड टूब्रो और ब्रिटानिया के शेयर 1.23 प्रतिशत से लेकर 1.02

प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,133 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,484 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 649 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 20 शेयर हरे

निशान में और 30 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 47.59 अंक की मामूली बढ़त के साथ 73,711.31 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी

वजह से ये सूचकांक लाल निशान में गिर कर 73,459 80 अंक तक पहुंच गया।

लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिसकी वजह से इस सूचकांक

की स्थिति में सुधार होता नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री

के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 18.46

अंक की कमजोरी के साथ 73,645.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 11.40 अंक की तेजी के साथ 22,415.25 अंक

के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के कारण

ये सूचकांक भी गिर कर 22,345.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके

बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण इस सूचकांक की स्थिति में भी सुधार

होता नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती

1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 8.55 अंक की गिरावट

के साथ 22,395.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 676.69 अंक यानी 0.93 प्रतिशत

की मजबूती के साथ 73,663.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने

203.30 अंक यानी 0.92 प्रतिशत उछल कर 22,403.85 अंक के स्तर पर गुरुवार के

कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें