मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दबाव की स्थिति

बनी हुई है। आज की कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई, लेकिन खरीदारी

के सपोर्ट से शेयर बाजार ने काफी हद तक रिकवरी भी की। इसके बाद बिकवाली का

दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ने गोता लगा

दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत और

निफ्टी 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल और टाटा

स्टील के शेयर 3.04 प्रतिशत से लेकर 1.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार

कर रहे थे। दूसरी ओर नेस्ले, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान युनिलीवर, महिंद्रा

एंड महिंद्रा और टीसीएस के शेयर 1.89 प्रतिशत से लेकर 0.88 प्रतिशत की

गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के

कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,213 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही

थी। इनमें से 943 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे,

जबकि 1,270 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 23 शेयर हरे

निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 162.98 अंक की गिरावट के साथ 73,842.96 अंक के स्तर पर

खुला। शुरुआती कारोबार में ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर ये सूचकांक उछल

कर 73,987.47 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन

जाने के कारण ये सूचकांक गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद

बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स

198.19 अंक की कमजोरी के साथ 73,807.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 97.45 अंक टूट कर 22,404.55 अंक के स्तर

से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर

कुछ देर के लिए ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 22,509.05 अंक के स्तर तक

पहुंचा। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक

दोबारा लाल निशान में गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के

बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 34.80

अंक की गिरावट के साथ 22,467.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन शनिवार को सेंसेक्स 88.91 अंक यानी 0.12 प्रतिशत

की तेजी के साथ 74,005.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 35.90

अंक यानी 0.16 प्रतिशत उछल कर 22,502 अंक के स्तर पर शनिवार के कारोबार का

अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें