मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, मुनाफावसूली के कारण लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। लगातार 2 दिन की रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद घरेलू

शेयर बाजार में आज मुनाफा वसूली का दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के

कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली का

दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान

में गोता लगा दिया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर खरीदारी शुरू हो

जाने के कारण दोनों सूचकांकों ने वापस हरे निशान में अपनी जगह बना ली।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.16

प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

ग्रासिम इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, बीपीसीएल, आयशर मोटर्स और महिंद्रा

एंड महिंद्रा के शेयर 2.15 प्रतिशत से लेकर 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ

कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, विप्रो,

टीसीएस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 0.99 प्रतिशत से लेकर 0.74 प्रतिशत की

गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के

कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,239 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही

थी। इनमें से 1,482 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे,

जबकि 757 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 15 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 15 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 28 शेयर हरे

निशान में और 22 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 101.48 अंक की मजबूती के साथ 76,912.38 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी

वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली

के कारण ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 360 अंक से भी अधिक की गिरावट के साथ

76,549.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा

संभाला और लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से इस सूचकांक की स्थिति में सुधार

होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1

घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 95.74 अंक की मजबूती

के साथ 76,906.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 66.05 अंक उछल कर 23,464.95 अंक के स्तर

से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली के चक्कर में

बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। लगातार

हो रही बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 130 अंक

टूट कर 23,334.25 अंक तक गिर गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू

कर दी। लिवाली के सपोर्ट से इस सूचकांक की स्थिति में भी सुधार होता हुआ

नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1

घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 37 अंक की बढ़त के साथ

23,435.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले

पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 204.33 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की

मजबूती के साथ 76,810.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 75.95

अंक यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,398.90 अंक के स्तर पर गुरुवार के

कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें